Type Here to Get Search Results !

ADS5

ADS2

संभल में इंडियनऑयल के अत्याधुनिक AI फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन, राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी

 

संभल 7 फरवरी 2026  |✍🏻 Z S Razzaqi | वरिष्ठ पत्रकार        
ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडियनऑयल के AI आधारित फ्यूल फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन शनिवार को सम्भल जनपद के ग्राम धुरेटा, बहजोई रोड स्थित परिसर में सम्पन्न हुआ। यह उद्घाटन समारोह न केवल औद्योगिक विकास का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

इस अवसर पर सम्भल जनपद की असमोली विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने AI तकनीक से युक्त इस फ्यूल स्टेशन को क्षेत्र के लिए एक दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता, उपभोक्ता विश्वास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अकील उर रहमान खान ने भी शिरकत की और इंडियनऑयल की इस पहल को ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास की दिशा में अहम बताया।

उद्घाटन समारोह में शहर की कई जानी-मानी व्यावसायिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। प्रमुख रूप से प्रसिद्ध व्यवसायी हाजी शहादत हुसैन,उभरते हुए कांग्रेस नेता मोहम्मद शफी सैफ़ी, व्यवसायी एवं समाजसेवी नाज़िर खान ने क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को समय की आवश्यकता बताया और इस पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम की अदबी और सांस्कृतिक गरिमा को और ऊँचाई मिली वरिष्ठ पत्रकार एवं शायर मीर शाह हुसैन आरिफ और वरिष्ठ पत्रकार ज़ियाउस सहर रज़्ज़ाक़ी की मौजूदगी से, जिन्होंने इसे सम्भल के सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया।

मनोरंजन और युवा ऊर्जा का रंग भी समारोह में साफ नजर आया। लोकप्रिय गायक फहीम ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं इंस्टाग्राम आर्टिस्ट सल्लू हबीब अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे और युवाओं के बीच इस आयोजन को खास पहचान दिलाई।

उद्घाटन समारोह के दौरान इंडियनऑयल के इस अत्याधुनिक AI फिलिंग स्टेशन के स्वामी साजिद अहमद एवं अख़लाक हुसैन ने कार्यक्रम की मेज़बानी करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि यह फिलिंग स्टेशन केवल ईंधन आपूर्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक आधारित पारदर्शिता, उपभोक्ता विश्वास और उच्च स्तरीय सेवा का नया मानक स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय फ्यूलिंग सुविधा उपलब्ध कराना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।


उल्लेखनीय है कि यह AI आधारित इंडियनऑयल फिलिंग स्टेशन ऑटोमेटेड फ्यूलिंग सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग और पूर्णतः पारदर्शी माप तकनीक से सुसज्जित है, जिससे ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं का पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया है। स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारिक वर्ग ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सम्भल जनपद के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहाँ सभी अतिथियों ने इस नई शुरुआत के लिए आयोजकों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

ADS3

ADS4